बड़ी जात को लेकर 13 अगस्त को दशोली व बधाण की अहम बैठक आयोजित
श्री नंदा देवी बड़ीजात 05 – 30 सितंबर 2026

नंदा नगर –
बड़ीजात 2026 के निमित्त गुरुवार 13 अगस्त 2026 को 11 बजे प्रातः नंदाधाम कुरुड़ माँ नंदा देवी सिद्धपीठ मंदिर प्रांगण में परगना बधाण परगना दशोली तथा परगना बंड की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की जा रही है जिसमे ग्रामसभा कुरुड़ के समस्त सम्मानित गौड़ पुजारी, सभी मंदिर समितियों के अध्यक्ष व पुजारी, राजजात समिति नौटी व कुमाऊँ के सम्मानित अध्यक्ष व महासचिव, जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत नगर पंचायत के समस्त सम्मानित अध्यक्ष प्रमुख व सदस्य तथा ग्राम पंचायत के सम्मानित प्रधान, आयोजन समिति के सदस्यगण तथा सम्मानित पड़ाव अध्यक्ष, सामाजिक एंव राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारी, महिला मंगल दल युवक मंगल दलों के अध्यक्ष तथा क्षेत्र के सम्मानित प्रबुद्धजन सादर आमंत्रित किया गया है। माँ नंदा देवी सिद्ध पीठ के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल हरेन्द्र सिंह रावत ,मंदिर कमेटी कुरुड़ के अध्यक्ष सुखबीर रौतेला परगना बधाण के अध्यक्ष नरेश गौड़ आयोजन समिति के सचिव अशोक गौड़,कोषाध्यक्ष प्रकाश गौड़ समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ,गौड़ पुजारी भी उपस्थित रहेंगे उसके अलावा समस्त जप्रतिनिधि व जन सामन्य को बैठक मैं बुलाया गया है।
श्री नंदादेवी बड़ी जात आयोजन समिति
माँ नंदा देवी सिद्धपीठ मंदिर कुरुड, तहसील नंदानगर,
जनपद चमोली, उत्तराखंड-246435
पंजीकरण संख्या -UK057012202601580
संपर्क सूत्र -7500359654, 9458894449


