Blog
चिंतन शिविर 11 को ब्लॉक व जिले मै

चमोली –
प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के शुभारंभ के अवसर पर 11 अक्टूबर 2025 को जनपद चमोली में *चिंतन शिविर* का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, खाद्य प्रसंस्करण, भेड़, रेशम एवं एनआरएलएम विभागों की सहभागिता से आयोजित होगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागार, गोपेश्वर में प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा।ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर भी संबंधित विभागों एवं सहकारी समितियों के सहयोग से इसी तिथि को चिंतन शिविर आयोजित किए जाएंगे।

