Blog

प्रसिद्ध सोशल मीडिया इंफ़्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने बद्री विशाल धाम के दर्शन किये

ख़बर को सुनें

 

श्री बद्रीनाथ धाम –

सोमवार को  प्रसिद्ध सोशल मीडिया इंफ़्लुएंसर साध्वी हर्षा रिछारिया बद्री विशाल धाम के दर्शन हेतु पहुँचीं। उन्होंने बताया कि वह कई दिनों से दर्शन के लिए उत्सुक थीं और आज उनके दर्शन बड़े ही शुभ और शांतिपूर्ण रहे।

दर्शन उपरांत हर्षा जी ने चमोली पुलिस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा:दर्शन बहुत अच्छे से हुए। किसी भी धार्मिक स्थल पर सुरक्षित और सुचारू दर्शन तभी संभव है जब पुलिस प्रशासन की व्यवस्था मजबूत हो। बद्रीनाथ धाम में चमोली पुलिस जिस तरह सुरक्षा, अनुशासन और भीड़-प्रबंधन संभाल रही है, वह वास्तव में काबिल-ए-तारीफ़ है। पुलिस का योगदान हर देश में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, और यहाँ की व्यवस्थाएँ इसकी एक बेहतरीन मिसाल हैं।”चमोली पुलिस द्वारा तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और सहज दर्शन सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। चमोली पुलिस सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करती है और आप सभी के सुरक्षित एवं सुखद दर्शन की कामना करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button