*4 साल से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को थराली पुलिस ने ऋषिकेश से किया गिरफ्तार

चमोली –
वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना थराली पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कर्णप्रयाग द्वारा जारी स्थायी गैर-जमानती वारंट सत्र परीक्षण संख्या संख्या 08/24, धारा 120B / 201 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त *जयबीर खत्री पुत्र दरबान सिंह खत्री, निवासी गण्डीक मल्ला पटवारी वृत्त नलगांव, तहसील नारायणबगड़*, पिछले लगभग 4 वर्षों से फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी व पतारसी की जा रही थी।
पुलिस टीम को प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त को ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।चमोली पुलिस द्वारा फरार/वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह , कांस्टेबल दीपक , होमगार्ड मनमोहन शामिल थे ।

