उत्तराखंड

जिला पंचायत की विभिन्न समितियों की आयोजित हुई समीक्षा बैठक

ख़बर को सुनें

चमोली –

जिला पंचायत सभागार गोपेश्वर में बुधवार को विभिन्न समितियों की समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों की अध्यक्षता संबंधित समितियों के नवनिर्वाचित सदस्यों और अध्यक्षों द्वारा की गई।बैठक का शुभारंभ करते हुए अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने सभी अध्यक्षों, उपाध्यक्षों व सदस्यों और उपस्थित विभागीय अधिकारियों का स्वागत किया और सदन की कार्यवाही का संचालन किया।

बैठक में निर्माण समिति, जल प्रबंधन एवं विविधता प्रबंधन समिति, नियोजन एवं विकास समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, तथा प्रशासनिक समिति के सम्मुख संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा पिछली बैठकों में पारित प्रस्तावों पर की गई प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। सभी सदस्यों ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पारित प्रस्तावों पर त्वरित आवश्यक कार्यवाही करें और अगली बैठक में पूरी सूचना के साथ उपस्थित रहें। इस दौरान शिक्षा समिति की बैठक में सक्षम अधिकारी के उपस्थित न होने पर समिति की बैठक स्थगित कर दी गई। इस पर उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने भारी नाराजगी और रोष व्यक्त किया। उपाध्यक्ष ने सख्त रुख अपनाते हुए उपस्थित विभागीय प्रतिनिधियों को निर्देशित किया है कि संबंधित सक्षम अधिकारी 25 जून की बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

इस दौरान बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, सदस्य प्रदीप बुटोला, विक्रम सिंह, सुरेश कुमार बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह नेगी, विपिन फरस्वाण, रमा देवी, सरोजनी देवी, उर्मिला बिष्ट और साक्षी नेगी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button